फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Measles claimed the lives of teenagers, many sick

खसरे ने ली किशोर की जान, कई बीमार

Tue, 12 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 12 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Measles claimed the lives of teenagers, many sick
खसरा
विकास खंड रामपुरा के कस्बा जगम्मनपुर में 15 दिनों से फैली खसरा की बीमारी ने आखिर एक गरीब बच्चे की जान ले ली। प्रधान का दावा है कि उसने सीएमओ को फोन से एक सप्ताह पहले बीमारी फैलने की जानकारी दी थी। इस पर आश्वासन दिया गया कि डाक्टरों की टीम भेजी जाएगी मगर आज तक टीम नहीं पहुंची। इसका नतीजा है कि एक बच्चे की जान
विज्ञापन


चली गई। जगम्मनपुर में 15 दिनों से कई लोग खसरा की चपेट में हैं। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर न होने से इस बीमारी से पीड़ितों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। जगम्मनपुर निवासी गरीब परिवार के शिवशंकर के पुत्र सर्वेंद्र (13) को भी खसरे ने अपनी चपेट में ले लिया। तेज बुखार सिरदर्द केे बाद शरीर में पडे़ फफोलों से उसकी हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन


परिजन रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने बिना देखे और  बिना दवाएं दिए टरका दिया। आसपास के लोगों से चंदा कर परिजन उसे कानपुर रीजेंसी ले गए जहां सोमवार की देर रात इलाज के दौरान सर्वेंद्र की मौत हो गई। ग्राम प्रधान राहुल मिश्रा ने बताया कि जगम्मनपुर में डाक्टर नहीं है। उरई में फोन से सीएमओ को इस बीमारी की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर आज तक कोई भी डाक्टर जगम्मनपुर नहीं पहुंचा। एक दर्जन अन्य लोग भी इस इस बीमारी से जूझ रहे हैं। मगर इनका हाल जानने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है।

इस संबंध में सीएमओ डा. अजीत कुमार जायसवाल का कहना है कि बच्चे की बीमारी से मौत की जानकारी नहीं है। खसरे की सूचना मिलते ही मंगलवार को डाक्टरों की एक टीम रामपुरा भेजी गई थी। यहां बीमार लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। प्राथमिक उपचार किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित दवाएं बंटवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed