फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MD reprimanded on low collection of water tax

Jalaun News: जल कर की कम वसूली पर एमडी ने लगाई फटकार

Thu, 08 Feb 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
MD reprimanded on low collection of water tax
उरई। जल संस्थान झांसी के महाप्रबंधक राधेश्याम ने कहा कि उपभोक्ताओं से जाकर मुलाकात करें, कैंप लगाएं और उनको नोटिस दें।
विज्ञापन

विभाग की वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अभी तक लक्ष्य के आधे भी नहीं पहुंच पाए हैं, जो कि चिंता का विषय है।
बुधवार को उन्होंने उरई पहुंचकर जलसंस्थान के कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अभी तक के बकाये के बारे में जानकारी ली। गर्मी से पहले विभाग को नलकूपों और टंकियों की कमियां दूर करने के लिए भी कहा। उन्होंने वसूली कम होने पर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि सभी बाबूओं को जेई के साथ घर-घर जाकर 31 मार्च से पहले लक्ष्य को पूरा करें। 45 दिन के लिए विशेष अभियान चलाओ।

सभी के पास बिल पहुंचाएं जाएं, नोटिस भी दिए जाएं। जो 16 करोड़ का लक्ष्य मिला था। उसके सापेक्ष सिर्फ ढाई करोड़ की वसूली हुई, जो कि बेहद चिंता का विषय है। राजस्व कम आने से विभाग मरम्मत पर भी खर्च नहीं कर पा रहा है। अधिशासी अभियंता विकास चौहान, जेई श्याम बहादुर, जेई आलोक, बाबू संतोष कुमार, भारती, योगेंद्र, राहुल व दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed