फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MD asked to issue notice to the agency for negligence in billing

Jalaun News: एमडी ने बिलिंग में लापरवाही पर एजेंसी को नोटिस देने को कहा

Sat, 28 Jun 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
MD asked to issue notice to the agency for negligence in billing
उरई। बिजली विभाग के एमडी ने राजस्व वसूली और विकास कार्यों की समीक्षा की। कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

5 प्रतिशत से कम उपभोक्ता टर्न-अप वाले उपकेंद्रों के अधिकारियों पर आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। बिलिंग में लापरवाही पर एजेंसी को नोटिस देने को कहा गया। उपभोक्ताओं को समय पर मीटर रीडिंग और बिल जमा कराने के निर्देश दिए गए। आरडीएसएस योजना के लंबित कार्य जल्द पूरे करने के लिए ठेकेदार को हिदायत दी गई। भंडारण केंद्र का निरीक्षण कर अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई मशीनें बेवजह रखी मिलीं, जिस पर स्टोर अधिकारी को फटकार लगाते हुए अगली बार ऐसी लापरवाही मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी। अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि वे हर सप्ताह स्टोर का निरीक्षण करें। एमडी ने सवाल किया कि जरूरत की सामग्री होते हुए भी आपूर्ति में देरी क्यों हो रही है उन्होंने आदेश दिया कि अनावश्यक रूप से रखा सामान तुरंत वापस कराया जाए और मांग के अनुसार वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लापरवाही के लिए स्टोर अधिकारी पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed