फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Massive traffic jam on Yamuna Bridge due to a broken-down dumper; commuters stranded for five hours.

Jalaun News: यमुना पुल पर डंपर खराब होने से लगा भीषण जाम, पांच घंटे फंसे रहे यात्री

Thu, 11 Jun 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Massive traffic jam on Yamuna Bridge due to a broken-down dumper; commuters stranded for five hours.
फोटो - 22 कालपी यमुना पुल पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : 1
कालपी। कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कालपी यमुना पुल पर मंगलवार देर रात एक मोरंग लदा डंपर खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। डंपर की बियरिंग टूटने के कारण वह पुल के बीचोंबीच खड़ा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम कई किलोमीटर तक फैल गया।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे मौरंग से भरा डंपर यमुना पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी बियरिंग टूट गई और वाहन पुल पर ही खड़ा हो गया। पुल संकरा होने और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण कुछ ही देर में यातायात अवरुद्ध हो गया। जाम इतना बढ़ गया कि एक ओर वाहनों की कतार कानपुर देहात के दौलतपुर क्षेत्र तक पहुंच गई, जबकि दूसरी ओर भी कई किलोमीटर तक वाहन फंस गए।
विज्ञापन




जाम में ट्रक, बसें, निजी वाहन और दोपहिया वाहन तक फंस गए। रात के समय सफर कर रहे यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग घंटों वाहनों में बैठे रहने को मजबूर रहे। कई यात्रियों ने वाहन छोड़कर पैदल आगे जाकर स्थिति का जायजा लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कालपी पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से खराब डंपर को हटाने का प्रयास शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद डंपर को पुल से हटाया जा सका, जिसके बाद सुबह लगभग पांच बजे यातायात धीरे-धीरे बहाल होना शुरू हुआ।

हालांकि जाम खुलने के बाद भी वाहनों का दबाव इतना अधिक था कि सुबह नौ बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर मोर्चा संभालकर यातायात को सुचारु बनाने का प्रयास किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। यमुना पुल पर आए दिन भारी वाहनों के खराब होने और बढ़ते यातायात दबाव के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता है, ताकि इस प्रकार की स्थिति में लोगों को घंटों परेशान न होना पड़े। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जाम की सूचना मिलने पर तुरंत ही जाम खुलवाया दिया जाता है। एक लेन होने की वजह से स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed