फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mass marriage of two couples was organized in Urs

Jalaun News: उर्स में दो जोड़ों का कराया सामूहिक निकाह

Mon, 02 Jun 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of two couples was organized in Urs
कालपी। रजा कमेटी ने उर्स के अवसर पर रविवार को दो जोड़ों का सामूहिक निकाह कराकर मिसाल पेश की है। कमेटी का दावा है कि वह पिछले कई वर्षों से ऐसे निकाह कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। टरननगंज स्थित हजरत अब्दुर्रहमान रहमतुल्लाह अलैहे की दरगाह (खरबूजे वाले गुंबद) परिसर में सालाना उर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रजा कमेटी के तत्वावधान में किया गया। उर्स के अवसर पर दरगाह फफूंद शरीफ से पधारे मौलाना सैयद मुनाजिर चिश्ती गजाली मियां ने तकरीर की। इसमें उन्होंने इस्लामिक शिक्षाओं की खूबियां भी बताईं। उन्होंने ईमानदारी, नेकी और सच्चाई की राह पर चलने की सीख दी।
विज्ञापन

उन्नाव से आए मौलाना नईम मिस्बाही ने सामूहिक निकाह जैसी पहल के लिए कमेटी के सदस्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शादियों में फिजूलखर्ची रोकना वक्त की जरूरत है। कार्यक्रम में कारी मुस्तकीम फरहत (लालपुर), मौलाना आसिफ रजा सैफी (प्रतापगढ़) तथा मौलाना अबुल रहूफ ने भी धार्मिक विचार रखे।
विज्ञापन

उर्स के मौके पर दरगाह परिसर में सामूहिक फातिहा और लंगर का आयोजन किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में, मौलाना नईम मिस्बाही द्वारा दो जोड़ों मोहम्मद इरफान और निकहत परवीन व शाहरुख शाह और मुस्कान खातून का निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed