फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mason living in conch turned out to be corona infected

कोरोना संक्रमित निकला कोंच में रहने वाला राज मिस्त्री

Sat, 06 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mason living in conch turned out to be corona infected
उरई (जालौन)। एक और युवक के संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 पहुंच गई है। संक्रमित युवक झांसी में इलाज करा रहा था। जहां उसका सैंपल लेकर जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। युवक राजमिस्त्री का काम करता है। इस समय जिले में छह एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

एट का मूल निवासी युवक (35) वर्तमान में कोंच के जलकल आफिस के पास भगत सिंह मोहल्ले में रहता है। उसे कुछ दिन पहले हार्ट अटैक पड़ा था। इस पर परिजन उसे झांसी ले गए थे। झांसी में इलाज के दौरान उसका कोरोना संबंधी जांच के लिए सैंपल शुक्रवार को भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जैसे ही युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तत्काल अलर्ट हो गया।
विज्ञापन

उसके घर के आसपास के एरिया को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। उसके साथ इलाज को गए लोगों के सैंपल लेेने के साथ ही अलावा उससे संपर्क वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है। उधर, राजमिस्त्री का मूल निवास एट कस्बा दर्ज होने से पहले प्रशासनिक अफसरों व स्वास्थ्य विभाग की टीम एट पहुंची थी। जिला प्रशासन के मुताबिक, राजमिस्त्री के कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पचास पहुंच गया। कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि 41 मरीज ठीक हो चुके है। इस समय जिले में छह एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed