फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Married woman's body found hanging, FIR lodged against six in-laws

Jalaun News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, छह ससुरालियों पर रिपोर्ट

Tue, 16 Jul 2024 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 16 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, FIR lodged against six in-laws
कदौरा। महिला का शव हुक से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। ससुरालवाले शव उतारकर सीएचसी ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना व कस्वा के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी आकाश की 22 वर्षीय पत्नी शालिनी का रविवार रात पति से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद शालिनी ने अपने कमरे में चली गई। सुबह जब पति ने कमरे में पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका देखकर सन्न रह गया। उसके चिल्लाने पर दौड़े परिजन विवाहिता को फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत की खबर जब मायके गर्रेही पहुंची तो मायके पक्ष के लोग आ गए। मृतका के पिता राजकुमार ने बताया कि शालिनी की शादी तीन वर्ष पहले की थी, उसके एक पुत्री है। आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर मारपीट करते थे। उन्होंने ही उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय का कहना है कि मृतका के पिता राजकुमार की तहरीर पर छह लोगो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed