फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for dowry

Jalaun News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for dowry
कदौरा। ससुरालीजनों ने नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर मदद मांगी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। शुक्रवार को पुलिस ने पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के छबौली गांव निवासी शिवशंकर गुप्ता ने पुत्री विशाखा की शादी 19 अप्रैल 2025 को कदौरा निवासी हिंमाशु गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस पर शिवशंकर ने किसी तरह यह रुपये दे दिए। इसके बाद ससुरालीजन दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि करवाचौथ के दिन सास ने उसे व्रत नहीं रखने दिया और उसके साथ मारपीट की। इस पर उसने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर पति हिमांशू व सास विमला के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed