{"_id":"57daef9d4f1c1b2309d47b8f","slug":"married-burnt-in-mysterious-circumstances-death-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता जली, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता जली, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पिंडारी में आग से मरी विवाहिता के दरबाजे जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। सर्किल के एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में आग से जल कर मौत हो गई। थाना पुलिस के अलावा सर्किल ऑफीसर ए.के शुक्ल व तहसीलदार भूपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तहसील कोंच के ग्राम पिंडारी निवासी विवेक कुमार उर्फ नकुल पुत्र रतन सिंह की शादी डेढ़ साल पहले झांसी के चिरगांव निवासी अंजू (20) से हुई थी। परिजनों के मुताबिक अंजू ने गुरुवार को उस समय केरोसिन डाल कर आग लगा ली जब घर में कोई नहीं ती। बुरी तरह झुलसने के कारण अंजु की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ कोंच एके शुक्ल, तहसीलदार भूपाल सिंह, एसओ एट मौके पर पहुंचे और शव का पंचायतनामा भरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल, पति को हिरासत में ले लिया गया है और मृतका के मायके सूचना भेजी गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन