{"_id":"60ce390a8ebc3e29e05e4177","slug":"marriage-police-fir-woman-man-orai-news-knp635231730","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खाया विषाक्त मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खाया विषाक्त मौत
विज्ञापन
आटा। पत्नी से हुए विवाद से नाराज युवक ने घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर से रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पासपड़ोस के लोग भी पहुंच गए। अचेत पड़े युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आटा थाना क्षेत्र के कहटा निवासी धर्मेंद (25) का शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी सुशीला से विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर धर्मेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मौत की सूचना से पत्नी व बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना के समय अन्य परिजन शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में गए थे। (संवाद)
----------------
लोडर की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल
महेवा। बाइक से जा रहे दंपती को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोडर व चालक को पकड़ लिया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के पड़ोई गांव निवासी राजकुमार (27) शनिवार की सुबह पत्नी सपना के साथ बाइक से ससुराल दहेलखंड जा रहे थे। बाइक जब कालपी कोतवाली क्षेत्र के हर्रायपुर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सपना चुटहिल हो गई। पति की मौत से पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पाकर सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर रमाकांत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर लोडर को चालक सहित पकड़ लिया। पत्नी ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी। सूचना पाकर युवक के परिजन भी आ गये है। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। ं