{"_id":"6615852fabb409df0802938f","slug":"market-will-remain-closed-in-jalaun-kalpi-today-orai-news-c-224-1-ori1001-113267-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जालौन-कालपी में आज बंद रहेगी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जालौन-कालपी में आज बंद रहेगी मंडी
Tue, 09 Apr 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
जालौन। मंडी में व्यापारियों को एमएसपी दर और उससे अधिक रेट पर गेंहू की खरीद के खिलाफ मंडी के व्यापारियों ने विरोध किया। दस अप्रैल तक मंडी पूर्ण रुप से बंद रखने का ऐलान किया।
गल्ला व्यापार कल्याण समिति द्वारा नवीन गल्ला मंडी के प्राइवेट व्यापारियों की एक बैठक हुई। अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता ने कहा कि प्राइवेट व्यापाारी अपना व्यापाार अपने हिसाब से करते हैं, लेकिन इस पर भी दबाव बनाया जा रहा है। कोषाध्यक्ष मोहनसिंह कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को मंडी बंद रहेगी। सचिव वीरेंद्र कुमार एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस मौके पर राजू गुप्ता मानपुरा, श्यामू गुर्जर, गौरव गुर्जर, धर्मेंद्र दीवौलिया, महेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
कालपी संवाद के अनुसार नवीन गल्ला मंडी के व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौतम सिंह शिशु यादव ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्णाय लिया गया कि बुधवार यानी की आज गल्ला मंडी बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि एमएसपी के खिलाफ व्यापारी है। इस लिए हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
गेहूं के अलावा चना, मसूर, लाही को भी एमएसपी में शामिल कर दिया गया जो गलत है। रूप सिंह, नरेंद्र सिंह, कमलेश यादव, राम प्रकाश,भूरे, राधाकृष्ण, माजिद, रामकुमार, पप्पल गुप्ता मौजूद रहे। वहीं मंडी सचिव आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि किसान परेशान न हो। सरकार द्वारा बनाए गए केंद्र पर किसान अपनी उपज को सही मूल्य पर बेचें।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
साप्ताहिक बंदी के कारण गुरुवार से शुरू करेंगे व्यापार
कोंच। अपनी मांगो को लेकर मंडी व्यापारी हड़ताल पर थे। दो दिन अधिकारियों से वार्ता के बाद व्यापारी हड़ताल से लौट आए। एसडीएम सुशील कुमार सिंह, उरई मंडी सचिव अरविंद सिंह, कोंच मंडी सचिव सोनू कुमार और बुंदेलखंड अध्यक्ष गल्ला व्यापार संघ प्रदीप महेश्वरी, अजय रावत, अजय गोयल, विनोद दुवे लौना वाले, राजीव पटेल बॉबी, छोटू मिश्रा, राममोहन, अखिलेश, दिनेश के साथ अन्य व्यापारियों के बीच बैठक हुई। बातचीत के बाद हड़ताल खत्म हुई। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के कारण गुरुवार से व्यापार कार्य शुरू हो जाएगा। (संवाद)