फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Many people including liquor arrested in police raid

पुलिस के छापे में शराब समेत कई लोग दबोचे

Wed, 15 Apr 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Many people including liquor arrested in police raid
उरई। लॉकडाउन में शराब बंदी के आदेश के बावजूद कई जगह शराब बिक रही है। बुधवार को कई स्थानों पर छापे मारे गए। पुलिस ने शराब बरामद करने के साथ कई लोगों को दबोचा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी साबिर अली ने इंदिरा नगर के सुरेंद्र राजपूत को दबोचकर 10 लीटर शराब बरामद की। शहर कोतवाल शिवगोपाल ने उमरार खेरा स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारकर 100 लीटर शराब बरामद कर 6 हजार लीटर लहन नष्ट कराकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जेल चौकी प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी ने सुशीलनगर में छापा मारा। मंगल सिंह को गिरफ्तार कर पास से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की। एसआई अशोक कुमार वर्मा ने बघौरा कांशीराम निवासी सुशील कुमार को बाइक से बीस लीटर कच्ची शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया। रामपुरा थाना पुलिस ने चंद्रभान सिंह निवासी जवाहर नगर को गिरफ्तार कर 18 पेटियों में रखे 812 देसी शराब के क्वार्टर बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगरा चौकी प्रभारी राजीवकांत ने सलीम खां उर्फ राजू निवासी बंगरा के पास से 7 पेटी में रखी 168 बीयर की केन बरामद कीं। डकोर कोतवाली के उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने उत्तम सिंह निवासी सिमिरिया को गुढ़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गोहन थाना के उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने करन सिंह निवासी अब्दुल्लापुर को गिरफ्तार कर 17 क्वार्टर देसी शराब बरामद की।

कोंच के उपनिरीक्षक रामजी दुबे ने श्याम निवासी मालवीय नगर, नूर मोहम्मद निवासी चांदनी, लल्लन पटेल, छोटू निवासी चांदनी को गिरफ्तार कर उनके पास से 43 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। चुर्खी थाना के उपनिरीक्षक गौरव कुमार मिश्रा ने गुड्डू पुत्र प्रेम नारायण निवासी मुसमरिया को 22 क्वार्टर देसी शराब समेत गिरफ्तार किया। जालौन कोतवाली पुलिस ने सिकरी राजा गांव में शिव विष्णुराम को 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा। उलके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed