फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Many of the district's central bank target

आरबीआई के निशाने पर जिले के कई बैंक

Sat, 17 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Sat, 17 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Many of the district's central bank target
RBI

एसबीआई की कालपी ब्रांच की जांच पड़ताल के बाद आरबीआई अधिकारियों की नजर जिले की दूसरी बैंकों पर भी है। संभावना है कि जल्द अफसर इन बैंकों में भी हो रहे लेनदेन की जांच कर सकते हैं। जिससे बैंक अफसरों में हड़कंप है।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को आरबीआई अफसरों ने कालपी की एसबीआई ब्रांच का निरीक्षण किया था। इस दौरान बैंक के रिकार्ड खंगाले गए और खातोें की जानकारी ली गई। आरबीआई अधिकारियों ने लेनदेन की भी जांच की और बैंक अधिकारियों से पूछताछ की। हालांकि उन्होंने इस पूरी बातचीत और कार्रवाई को गोपनीय बताया और मीडिया को कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


उधर, आरबीआई अधिकारियों की इस कार्रवाई के  बाद जिले के अन्य बैंकाें में हड़कंप है। कई बैंकों ने अपने यहां सुबह से ही खातों और बाकी कागजी कार्रवाई दुरुस्त करनी शुरू कर दी है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में इस बात की भी चर्चा रही कि अब किस बैंक में आरबीआई टीम निरीक्षण करेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों आटा थाने के सामने एक बैंक में चोरों ने करीब एक लाख के सिक्के चोरी कर लिए थे। वे स्ट्रांग रूप को तोड़ नहीं पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यह बात सामने आई कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे आदि कई दिन से खराब थे। वहीं, पुलिस ने बैंक अफसरों या कर्मचारियों की इसमें संलिप्तता की बात कही थी। ऐसे में बैंक की कार्यशैली पर प्रशभनचिह्न भी उठे। माना जा रहा है कि यहां की एक बैंक में भी आरबीआई टीम जल्द दौरा करेगी।

इसके अलावा कालपी के ही एक बैंक अधिकारियों के खिलाफ आरबीआई को क्षेत्रीय लोगाें ने शिकायत भेजी। इसमें कहा गया कि इस बैंक में एक  पुलिस कर्मचारी लगातार बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर कालेधन को सफेद करा रहा था। सूत्रों की माने तो इस बैंक में भी जल्द ही आरबीआई टीम छापेमारी कर सकती है।


वर्जन-
आरबीआई के निर्देश पर अफसर बैंकों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान मेन फोकस जनधन खाते ही हैंष जिनमें अवैध ढंग से काले धन को सफेद बनाने के लिए रुपये जमा कराने का शक है। जिले में करीब 2.48 लाख जनधन खाते हैं। जो विभिन्न बैंकों में खुले हैं। अब इन खातों की जांच के लिए बैंक अधिकारी एक-एक कर अलग-अलग बैंकों की जांच करेंगे।
- पुलक कुमार राय, लीड बैंक मैनेजर, जालौन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed