फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Makar Sankranti, orai news

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने नदी, सरोवरों में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 16 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti, orai news
उरई। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मकरसंक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य को जल चढ़ाया। लोगों ने घरों में तिल के लड्डू व दाल के पकौड़े खिलाए। नदियों में लोगों ने स्नान के बाद दान भी किया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लोगों ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा की। लोगों ने स्नान कर सूर्य देव के मकर राशि पर आने पर सूर्यदेव को जल चढ़ाकर उनकी भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद खिचड़ी दान कर कन्याओं को खिचड़ी खिलाई। स्टेशन पर सुनील भदौरिया, शैलेंद्र शर्मा, एससी वर्मा, धर्मेंद्र आदि ने खिचड़ी खिलाई तो अजनारी रोड स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर दीपांशु समाधिया के नेतृत्व में खिचड़ी खिलाई गई।
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के खनुआं, औरेखी, कुंवरपुरा, लौना, उदोतपुरा, पहाड़पुरा, सुढ़ार सालाबाद, छिरिया सलेमपुर आदि गांवों भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। खनुआं में हनुमानजी मंदिर व देवी जी मंदिर पर खिचड़ी भोज का वितरण किया। लोगों ने घरों में गुड़ व तिल के लड्डू बनवाए साथ ही मूंग के दाल के पकौड़े भी बनाए गए। पं. अरविंद बाजपेई के अनुसार मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायन होने के बाद सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति के पर्व पर तीर्थ स्नान और दान का महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed