{"_id":"587914764f1c1b577fbab706","slug":"makar-sankranti-day-special-arrangements-at-the-ghats","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति आज, घाटों पर विशेष इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति आज, घाटों पर विशेष इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
बजरिया स्थित दुकान से पतंग खरीदते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति के पर्व पर शनिवार सुबह से ही घाटों में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमडे़गी। जगह-जगह मंदिरों में खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा लोग दान पुण्य करेंगे। बच्चों और युवाओं ने पतंगबाजी की भी तैयारी कर रखी है। घाटों पर निरीक्षण कर अफसरों ने साफ-सफाई के निर्देश दिए। हर साल की भांति इस बार भी
संक्रांति के पर्व पर कालपी किलाघाट, पीरा घाट, बाईघाट, ढोडे़श्वर मंदिर घाट आदि में जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं के स्नान का इंतजाम किया गया। लेकिन इन घाटों के आसपास अभी भी गंदगी पड़ी हुई है। शुक्रवार को एसडीएम संजय सिंह, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल ईश्वर सिंह ने नगर पालिकाध्यक्ष कमर अहमद के साथ घाटों का निरीक्षण किया।
घाटों पर गंदगी देख अफसरों ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि घाटों पर मकर संक्रांति पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। इसमें
विज्ञापन
किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, रामपुरा में पांच नदियों के संगम स्थल पचनदा मेें भी मकर संक्रांति के लिए शुक्रवार को दिन भर तैयारियों का सिलसिला जारी रहा। मंदिरों को साफ सुथरा कर सजावट की गई।
पतंगें भी रंगी चुनावी रंग में
शहर की बजरिया स्थित पतंग बाजार में बॉलीवुड के साथ चुनावी रंग भी देखने को मिल रहा है। मोदी पतंगें बाजार में आते ही हाथोंहाथ बिक रहीं हैं। विक्रेता मुन्ना भाई ने बताया कि दो दिनों में मोदी की तसवीर वाली 25 हजार पतंग बिक चुकी हैं। इसी तरह बजरंगी भाई जान, कार्टून, छोटा भीम के चित्रों वाली पतंग भी लोगों को खूब भा रही हैं।
इन मंदिरों में होगी पूजा अर्चना
शहर के हुल्की माता मंदिर, मां संकटा मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर, काली माता मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरोें में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालु विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगे। मंदिरों में भी मकर संक्रांति के लिए तैयारियां कर ली गईं हैं। शुक्रवार को सुबह से ही मंदिरों में साफ सफाई का काम शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।
यहां होगा खिचड़ी भोज का आयोजन
शहर के मोहल्ला नया राम नगर, जिला परिषद स्थित मंशा पूर्ण मंदिर, अजनारी रोड, कालपी रोड के अलावा जालौन के मेन बाजार, रामपुरा में पचनदा स्थल पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह कोंच में ब्राह्मण महासभा द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। यह जानकारी महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत व महामंत्री अनुरुद्ध मिश्रा ने दी।
पर्व पर स्नान का विशेष महत्व
संक्रांति के लिए विद्वत् परिषद के आचार्य पं. रामसिया तिवारी शास्त्री बताते हैं कि मकर संक्रांति का पर्व काल 14 जनवरी 2017 को प्रात: 7 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा और पुण्य काल सूर्यास्त तक चलेगा। कतिपय विद्वानों ने संक्रमण काल दोपहर 12:56 बजे दर्शाया है, परंतु निर्णय सागर पंचांग एवं पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार संक्रमण काल सुबह 7:40 बजे से
ही है। अत: सूर्योदयकालीन पर्व एवं पुण्य काल ही श्रेष्ठ है। बताया कि संक्रांतियां बारह होती हैं। इनमें मकर संक्रांति बहुत ही खास है, मकर संक्रांति पर सूर्य मकर रेखा पर पहुंचते हैं और उनकी स्थिति उत्तरायण हो जाती है। उत्तरायण सूर्य श्रेष्ठ माने जाते हैं।