फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Major trains will stop at Orai station: Bhanu Pratap

प्रमुख ट्रेनों का उरई स्टेशन में होगा ठहराव: भानु प्रताप

Tue, 27 Feb 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 27 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Major trains will stop at Orai station: Bhanu Pratap
उरई। 12.48 करोड़ की लागत से उरई स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। उरई स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि उरई स्टेशन पर जिन ट्रेनों के स्टापेज नहीं है, उनके ठहराव के उनकी रेल मंत्रालय में बात हुई है। वह ट्रेनें जल्द स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार स्टेशन, एक्सप्रेसवे, हाईवे के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। देश में जो दो डिफेंस कॉरिडोर बनाए जा रहे है, इसमें एक तमिलनाडु में है तो दूसरा उनके लोकसभा क्षेत्र में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एट जंक्शन का भी विकास हुआ है। अन्य स्टेशनों पर जल्द सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

कालपी के लगने वाले दशकों पुराने जाम की समस्या को भाजपा सरकार ने ओवरब्रिज बनवाकर समाप्त किया है। महिलाओं के लिए अलग से महिला वेटिंग रूम भी बनाया जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए ब्रीस्ट फीडिंग काउंटर भी होगा। इसमें महिलाएं अपने बच्चे को स्तनपान करा सकेगी। इस दौरान डॉ.दिलीप सेठ, रामकृष्ण शुक्ला, अवध शर्मा, अनिल बहुगुणा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीआरएम आरडी मौर्या, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अतुल यादव, स्टेशन अधीक्षक एसके खरे, वेलफेयर इंस्पेक्टर गजेंद्र मलोठिया, सेक्शन इंजीनियर विवेक दुबे, एसएसई टेलीकॉम बीके गुप्ता, सीसीआई एसके सोनकर, राघवेंद्र कुशवाहा, मुन्ना सिंह यादव, एसएसई इलेक्ट्रिकल मोहित शुक्ला, एसएसई रेलपथ एसके तिवारी, अवधेश कुमार, गाइड लीडर मंजू रावत आदि मौजूद रहे। संचालन रविकांत शाक्या ने किया।

प्रतिभागियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में पिछले दिनों हुई विकसित भारत और विकसित रेलवे विषय पर आयोजित परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को केंद्रीय राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। स्काउट गाइड के बच्चों को एडीआरएम आरडी मौर्या ने सम्मानित किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

12 मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज बनेगा
स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज का भी शिलान्यास किया। इस फुटओवरब्रिज में दोनों प्लेटफार्म पर एक तरफ लिफ्ट लगाई जाएगी। जबकि दूसरी सीढ़ियां लगाई जा रही है। फुटओवरब्रिज पर बैठने के लिए सीढि़यां भी लगाई जा रही है। उरई स्टेशन के बाहर एलईडी भी लगाई जाएगी। जिसमें ट्रेनों के आवागमन का डिस्प्ले होता रहेगा।


लोगों की बात
फोटो-13-राहुल।
रामनगर निवासी शिक्षक राहुल अग्निहोत्री ने बताया कि स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में आज स्टेशन का लुक देखकर अच्छा लगा। उम्मीद है कि जल्द निर्माण कार्य पूरे हो जाएं तो यात्रियों को राहत मिलेगी।

फोटो-14-कुलदीप।
कुकरगांव निवासी कुलदीप का कहना है कि स्टेशनों का कायाकल्प होना अच्छी पहल है। अभी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा हो जाए तो लोगों को और राहत मिलेगी। अन्य ट्रेनों का स्टापेज भी किया जाएगा।



...जब मंत्रीजी ने कटाक्ष किया
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने एक जनप्रतिनिधि पर कटाक्ष किया। बोले, राजनीतिक लोगों को समय से कार्यक्रम में आना चाहिए। एक जनप्रतिनिधि समय से कार्यक्रम में नहीं पहुंचे और उन्हें मंच पर मनमुताबिक सीट नहीं मिली। इस पर वह चले गए। यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed