फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Majid, the main accused of the ruckus at the bus stand, has been arrested

Jalaun News: बस स्टैंड पर बवाल का मुख्य आरोपी माजिद गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Majid, the main accused of the ruckus at the bus stand, has been arrested
उरई। कालपी बस स्टैंड पर हुए बवाल के मुख्य आरोपी माजिद खान को मंगलवार को पुलिस ने चुर्खी रोड से गिरफ्तार कर लिया है। वह वारदात के बाद से ही फरार था। गिरफ्तारी न होने पर ओडीए ने उसके फार्म हाउस पर बुलडोजर चलवा दिया था। मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड पर शुक्रवार की देर रात निजी बस काउंटर की खिड़की में बैठी युवती का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट के बाद नशे में धुत युवकों ने अन्य साथियों को बुला लिया था। इसके बाद संचालकों के साथ दौड़ाकर मारपीट की गई और दो बाइकों में आग लगा दी गई थी। मामले में शहर निवासी अभिषेक व अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति थी।
विज्ञापन

10 थानों का फोर्स तैनात कर दिया गया था। घटना को लेकर डीआईजी आकाश कुलहरि ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सुरेंद्र निरंजन की तहरीर पर पुलिस ने बजरिया निवासी शादाब खान व उसके भाई माजिद खान सहित अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात के बाद शादाब व दिलशाद सहित छह आरोपियों को न्यायालय में पेश किया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया था। वारदात के बाद से ही पुलिस माजिद को मुख्य आरोपी मान रही थी। पुलिस का कहना था कि अगर माजिद घटनास्थल पर नहीं पहुंचता तो शायद इतना बढ़ी वारदात नहीं होती। वारदात के बाद से ही माजिद फरार था।
इस पर रविवार को ओडीए के सचिव परमानंद, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह भारी पुलिस बल के साथ तीन बुलडोजरों से उसके फार्म हाउस को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया था। इसके बाद भी माजिद पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। मंगलवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि माजिद शहर के चुर्खी रोड से कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। इस पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 2540 रुपये बरामद किए गए हैं। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं।
संपतियों की होगी जांच, आरोपियों से जुड़े लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई



उरई। मारपीट के बाद हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी माजिद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे जुड़े लोगों का खाका तैयार कर रही है। साथ ही आरोपी की संपत्ति की भी जांच कर रही है। कि यह संपत्ति कहां से अर्जित की है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी का सट्टे का कारोबार है। उसी से उसने धन अर्जित किया है।



कालपी बस स्टैंड पर आरोपी शादाब व माजिद खान ने जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया। उससे तीन दिन तक शहर का माहौल खराब हो गया था। शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। प्रशासन ने आरोपी के फार्म हाउस को ध्वस्त कर दिया था। अब पुलिस उसके पास आए धन की जांच करेंगी। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की संपत्ति की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही उनसे कौन कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी जांच कराई जा रही है। (संवाद)



टीमें करतीं रहीं तलाश, घटनास्थल से तीन सौ मीटर पर मिल गया आरोपी



उरई। मारपीट के बाद हुई आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने शादाब व उसके पांच साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से ही उसका भाई माजिद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया था, लेकिन टीमें उसका कहीं कोई पता नहीं लगा पाई थीं। घटना के पांचवें दिन आरोपी माजिद घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर पुलिस को मिल गया। (संवाद)






वर्जन
आरोपी माजिद की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगीं थीं। सूचना पर उसे चुर्खी रोड से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश की जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

- डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed