फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mahatma Gandhi and Lal Bahadur celebrated with joy

हर्षोउल्लास से मनाई गई महात्मागांधी व लाल बहादुर

Fri, 02 Oct 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi and Lal Bahadur celebrated with joy
उरई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई। डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने सुबह 9 बजे कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति एवं स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, कलक्ट्रेट अधिकारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ईडीएम श्री पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। संवाद
विज्ञापन

उरई। गांधी जयंती के अवसर पर दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा जालौन एवं अनुरागिनी संस्था के द्वारा उमरारखेड़ा उरई स्थित चेतराम विद्यालय के सभागार में स्वछता व स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक विजय सिंह गौतम ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत बनाने का आह्वान किया था। सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के सदस्य भी स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें। यहां सेवा भारती क्षेत्र स्तरीय समिति की अध्यक्ष सविता विश्वकर्मा, अनुरागिनी संस्था के समन्वयक सत्यम मिश्रा, श्याम करन प्रजापति, रवीन्द्र परमार ने स्वछता एवं तम्बाकू ना सेवन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर समूह के 40 सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी। गांधी जयंती पर श्रमदान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर आदि कार्यक्रमों के आयोजन किए। सपाइयों ने हाथरस घटना के विरोध गांधी प्रतिमा के नीचे हाथों में सरकार विरोधी पट्टिकाएं लेकर दो घण्टे मौन व्रत रखकर अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

नगर की समाजिक संस्था द्वारा यमुना के राज घाट स्थित स्वर्गाश्रम में श्रमदान और स्वच्छता अभियान व आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने किया। इसके बाद आयुर्वेदिक अस्पताल कालपी की डाक्टर पूर्णिमा चटर्जी, प्रभारी चिकित्साधिकारी राष्ट्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा द्वारा उपस्थित सदस्यों तथा ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए। घुमंतू हसंतु क्लब के सदस्यों, अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास गुप्ता महामंत्री, राजेश पुरवार आदि सदस्यों ने सभी को मास्क एवं सैनिटाइजर बांटा। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण पुरवार, रविन्द्र श्रीवास्तव, दीपक धवन, चन्द्र शेखर पुरवार, श्री चंद्र पुरवार, डाक्टर सुरेश प्रजापति, लखन सोनी, श्री प्रकाश पुरवार, मुन्ना लाल कोष्टा मौजूद रहे। हाथरस घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर दो घंटे मौन व्रत रखा व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सपा कार्यकर्ता हाथों में सरकार विरोधी पट्टिकाएं लिए रहे। इस दौरान अजहर बाबा, अरविंद यादव सभासद, मलखान सिंह यादव, शिवम यादव, संतराम यादव, अफ जाल गुड्डू, विश्वजीत गुप्ता आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed