{"_id":"58ab220f4f1c1b1053b2349f","slug":"magistrate-off-thousands-of-home-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट के बंद घर से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट के बंद घर से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंसिफ मजिस्ट्रेट के बंद घर से चोरों ने हजारों का सामान व नकदी जेवर चुरा लिए। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर चौकीदार को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में किसी करीबी का हाथ लग रहा है। जांच पड़ताल के बाद
आगे की कार्रवाई होगी। मुंसिफ मजिस्ट्रेट विनय कुमार बीती 18 फरवरी को निजी कार्य से बाहर गए थे। 19 को जब वह वापस आए तो उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। चौकीदार को अंदर भेज कर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर जाने पर पता चला कि दरवाजे की खिड़की व जाली टूटी थी। अलमारी देखने पर उसमें रखी सोने की जंजीर, झुमकी, पायलें
तथा तोड़िया समेत लगभग 15 से 20 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद चोरी की सूचना कोतवाली में दी गई। चोरी के संबंध में जब कोतवाली प्रभारी फुं दनलाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में चौकीदार देवेंद्र तिरहिया निवासी बघौरा उरई को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। उसके पास से पुलिस ने काटी गई जाली के टुकड़े बरामद किए हैं।