फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mafia used to capture lands during Akhilesh government: Bhupendra

अखिलेश सरकार में माफिया कर लेते थे जमीनों पर कब्जा: भूपेंद्र्

Sun, 06 Oct 2024 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 06 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mafia used to capture lands during Akhilesh government: Bhupendra
उरई। अखिलेश सरकार में माफिया जमीनों पर कब्जा कर लेते थे, लेकिन योगी सरकार में अब प्रदेश बदल चुका है। यह बात उरई में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में दस वर्षो से हमारी सरकार है जो भी आगे परिणाम आएगा, लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान किया जाएगा।
शहर के जालौन रोड स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तो पहले माफिया जमीनों पर कब्जा कर लेते थे। गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और अराजकता चरम पर थी, पूरा प्रदेश गुंडों के हवाले था। लेकिन अब विकसित और बदलता हुआ प्रदेश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता नकारात्मकता फैला रहे हैं और उन्हें नेगेटिव एजेंटा चला कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
कहा कि बीजेपी पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है और यह देश की सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस पूरे देश को भाषा, धर्म और जाति में बांटने का काम कर रही है। कहा कि हरियाणा में पिछले 10 वर्षों से हमारी सरकार है। आगे जो भी परिणाम आएगा, लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान किया जाएगा। बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर उन्होंने कहा कि अनैतिक काम, अवैध कब्जे और अराजकतत्वों पर कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व मंत्री भानू प्रताप वर्मा, अरूण मल्हौत्रा, नागेंद्र गुप्ता, घनश्याम अनुरागी, रामेंद्र बना, अशोक राठौर, मनोज राजपूत, सुदामा दीक्षित, आशीष मिश्रा, राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed