{"_id":"5e5570d98ebc3ef3eb738856","slug":"madrasa-board-exam-started-23-missed-the-exam-orai-news-knp5469483124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू, 23 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू, 23 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस भगवत पटेल
- फोटो : ORAI
उरई/कालपी। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में सनातन धर्म इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज, फतेहचंद्र स्मारक इंटर कालेज उदनपुर, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज कालपी, बुंदेलखंड इंटर कालेज माधौगढ़ में 1384 परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षाएं पांच मार्च तक चलेगी।
कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक, मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में शुरू हो गई। दोनों पारियों में 23 परीक्षार्थियों की अनुपस्थित रहे। व्यवस्थापक प्रधानाचार्या नुजहत जहां की मौजूदगी में बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षायें प्रथम पाली में शुरू हुई। जिसमें 83 परीक्षार्थियों में से 67 ने हिस्सा लिया तथा 16 परीक्षार्थियों अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार 2 बजे दूसरी पाली की परीक्षाएं आयोजित की गई। जिसमें 126 परीक्षार्थियों में से 119 ने परीक्षा में हिस्सा लिया तथा सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नकलविहीन परीक्षायें सम्पन्न कराने के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक मौलाना साजिद तथा राजकीय इंटर कालेज उरई के ब्रजनंद गौड़ भी मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में 1307 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
उरई। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा 57 केंद्रों पर हुई। इसमें कुल पंजीकृत 16067 परीक्षार्थियों में से 14797 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1270 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में इंटरमीडिएट व्यवासायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। इसमें 531 परीक्षार्थियों में से 503 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 28 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 1307 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कंप्यूटर, वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 22 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 440 परीक्षार्थियों में 431 ने परीक्षा दी और नौ गैरहाजिर रहे। डीआईओएस ने बताया कि सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं हुई। आज भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।