{"_id":"67a263a0a14e4662340e1178","slug":"made-pornographic-video-of-student-after-feeding-him-intoxicants-robbed-jewelry-worth-8-lakhs-orai-news-c-224-1-ori1005-125460-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नशीला पदार्थ खिलाकर छात्र का बनाया अश्लील वीडियो, 8 लाख के गहने हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नशीला पदार्थ खिलाकर छात्र का बनाया अश्लील वीडियो, 8 लाख के गहने हड़पे
Wed, 05 Feb 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
उरई। दसवीं के छात्र का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने ब्लैकमेल कर आठ लाख के गहने हड़प लिए। आरोपी जब उससे और गहनों की मांग की तो उसने परिजनों को बात बताई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र उरई में रहकर कक्षा दस की पढ़ाई कर रहा है। इसी दौरान इंदिरा नगर निवासी आकाश शाक्य ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके बेटे का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इससे बाद आरोपी वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उससे रुपये मांगे। जब छात्र ने देने में असमर्थता दिखाई तो आरोपी ने गहने लाने के लिए दबाव बनाया।
इस पर छात्र अपने घर पहुंचा और घर में रखे पांच तोले के दो सोने के हार व एक अंगूठी चुरा ली। इससे बाद भी आरोपी उससे और रुपयों की मांग करने लगे। इसी दौरान गहने गायब होने पर घर में खलबली मची तो छात्र ने रोते हुए परिजनों को बताया कि आकाश नाम के युवक ने उससे जेवरात लिए हैं और वह अन्य जेवरातों की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
इस पर 15 जनवरी को पिता ने बेटे से फोन करवाकर आरोपी को गांव बुलवा लिया और गहने देने की बात कही। इस पर आरोपी गांव आ गया और परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सभी जेवरात तुफैलपुरवा निवासी मंगल वर्मा व शांति नगर निवासी आशीष सोनी को दिए हैं। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।