{"_id":"5921d62a4f1c1b3f6a5360a9","slug":"maarong-lade-three-truck-sees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग लदे तीन ट्रक सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौरंग लदे तीन ट्रक सीज
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 21 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पकडे़ गए मौरंग से लदे ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
एमपी से मौरंग लेकर आ रहे ओवरलोड तीन ट्रकों को एसडीएम शीतला प्रसाद ने पकड़ लिया। एसडीएम ने तीनों ट्रकों को सीज कर थाने में खड़ा करा लिया। पुलिस फोर्स को देखकर चालक भाग निकले। चेकिंग को लेकर माफियाओं व चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
इन दिनों मध्यप्रदेश में मौरंग खनन किया जा रहा है। इसके बाद मौरंग से लदे ट्रकों को गोपालपुरा, माधौगढ़, रामपुरा से होते हुए औरैया, कानपुर निकाला जा रहा है। इस पर एसडीएम शीतला प्रसाद ने रविवार को माधौगढ़ में अभियान चलाया। चेकिंग की खबर जैसे ही माफिया और चालकों को लगी तो खलबली मच गई। ज्यादातर चालक तो कार्रवाई के डर से चेकिंग से पहले होटल, ढाबों में ट्रकों को खड़ा कर सुस्ताते नजर आए।
विज्ञापन
चेकिंग खत्म होने के बाद चालक गाड़ियों को लेकर आगे बढे़। इस दौरान तीन ट्रकों को पकड़ लिया गया, जबकि पुलिस फोर्स को देखकर चालक खेतों से होते हुए वहां से भाग निकले। एसडीएम ने तीनों ट्रकों को थाने में खड़ा कराया गया। एसडीएम ने बताया कि जिले में ओवरलोडिंग किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
सिफारिशों के लिए घनघनाते रहे फोन
ओवरलोडिंग के खिलाफ माधौगढ़ में चलाए गए अभियान के चलते अफरा तफरी का माहौल रहा। जहां चेकिंग की वजह से ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही तो वहीं, पकडे़ गए ट्रकों को छुड़वाने के लिए अफसरों के फोन घनघनाते रहे। हालांकि किसी की सिफारिश को नहीं मानी गई।