फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lots of skin related patients in the health fair

Jalaun News: स्वास्थ्य मेले में त्वचा संबंधी रोगियों की भरमार

Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lots of skin related patients in the health fair
उरई। जिले के 30 ग्रामीण और छह शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 47 चिकित्सकों, 176 पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय कार्य किया। मेले में सबसे अधिक 252 त्वचा संबंधी रोगों के मरीज आए।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य मेले में 707 पुरुष, 588 महिलाएं और 243 बच्चों समेत 1536 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 13 लोगों की मलेरिया कार्ड से जांच की गई। तीन की हेपेटाइटिस और नौ की आंखों की जांच हुई। 80 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि मेले में 193 बुखार, 207 लिवर, 119 श्वसन संबंधी समस्याओं के रोगी आए। इसके अलावा 90 मधुमेह के रोगी आए। सबसे ज्यादा 252 त्वचा संबंधी रोगों के रोगी थे। रोगियों में 30 खून की कमी और 23 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे गए। इसके साथ ही 41 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए ।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हरीपुरा में डॉ. सम्राट गुर्जर के नेतृत्व में किया गया। डॉ सम्राट गुर्जर ने बताया कि इन स्वास्थ्य मेलों में मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जरूरत पड़ने पर टेस्ट भी किए जाते हैं। साथ ही दवाओं का भी वितरण किया जाता है। इसलिए अधिक से अधिक मरीज स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। शिविर के दौरान 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें शुगर, ब्लडप्रेशर, खांसी, आंख, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द आदि से प्रभावित मरीज स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed