फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lost brother found after 11 years, eyes filled with tears

Jalaun News: 11 साल बाद मिला बिछड़ा भाई, दो नम हो गई आंखें

Sun, 30 Jun 2024 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Lost brother found after 11 years, eyes filled with tears
जालौन। 11 वर्ष पूर्व बंगाल में इलाज के लिए भाई के साथ गया व्यक्ति बिछड़ गया था। वह व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति को 7-8 माह पूर्व उरई में मिला। कोतवाली पुलिस की मदद से उसे उसके परिजनों से मिलाकर उनके सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

फैजाबाद जिले के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी शोभाराम पुत्र रामसेवक तिवारी लगभग आठ माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी दाऊदपुर निवासी छोटे साहब को उरई के एक होटल के पास मिला था। शरीर पर सिर्फ तौलिया लपेेटे था। उसकी दयनीय अवस्था देखकर उन्हें अपने साथ अपने घर ले आए। हाल ही में पुलिस को पता चला कि मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति सिहारी दाऊदपुर गांव में रह रहा है। पुलिस ने पूछताछ की तो वह अपना नाम शोभाराम व गांव त्रिलोकपुर बता पाए। पुलिस ने सी-प्लान एप के माध्यम से गांव के नाम के आधार पर उनके परिजनों का पता लगाया और उन्हें सूचना दी। रविवार को सेवाराम के भाई जयप्रकाश कोतवाली पहुंचे। 11 साल बाद बड़े भाई को देखकर जयप्रकाश भावुक हो उठे और भाई के गले मिलकर उन्होंने उनके पैर छुए। वह दृश्य देखकर कोतवाली में मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं। जयप्रकाश ने बताया कि वर्ष 2013 में वह भाई के मानसिक इलाज के लिए उन्हें बंगाल लेकर गए थे। वहां रेलवे स्टेशन पर भाई बिछड़ गए थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी उन्होंने दर्ज कराई थी। सभी ने उनके मिलने की आस छोड़ दी थी। लेकिन अब जब अचानक से उनका पता चला तो पूरे परिवार को बहुत खुशी हुई है। उन्होंने भाई से मिलाने के लिए सीओ रामसिंह, कोतवाल वीरेंद्र पटेल व एसआई अनिल राणा को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed