{"_id":"5efa3d1e8ebc3e43082be226","slug":"locked-in-the-toilet-for-two-years-orai-news-knp56835214","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से शौचालय में पड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से शौचालय में पड़ा ताला
विज्ञापन
देवीदीन
- फोटो : ORAI
कदौरा। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सरकारी मशीनरी किस तरह पलीता लगा रही है, इसकी नजीर कस्बा कदौरा में देखने को मिल रही है। जहां लोगों को खुले में शौच न जाना पड़े, इसके लिए दो वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय बनवाया गया था, पर घटिया निर्माण के चलते एक माह में ही शौचालय पर ताला डाल दिया गया। जिससे मोहल्ले वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से की है।
बता दें कि नगर पंचायत कदौरा के मोहल्ला बम्होरी में 6 लाख रुपये की लागत से दो वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। निर्माण होने के बाद वार्ड के लोगों को सामुदायिक शौचालय का लाभ मिलना शुरू हुआ था लेकिन घटिया निर्माण की वजह से लोग सिर्फ एक माह ही इस्तेमाल कर पाए। शौचालय में जलनिकासी व्यवस्था ठीक न होने के चलते, मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया। मामले को लेकर बाशिंदों ने ईओ से शिकायत की भी कि शौचालय का पानी मोहल्ले में भरता है जिससे जहां गंदगी होती है वही लोगों को बदबू से परेशान होना पड़ता है।
मामले को देखते हुए पंचायत के अधिकारियों ने इस पर ताला डाल दिया और इसे बंद कर दिया गया। लाखों रुपये की लागत से बने इस शौचालय में डेढ़ वर्ष से ताला पड़ा है और लोग खुले में शौच के लिए मजबूर है। मोहल्ले के छुट्टन, रवि कुमार, हरिमोहन, हरनारायण, शिव सहाय व सुरेंद्र ने नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ पर आरोप लगाया, कि जब शौचालय की जलनिकासी व्यवस्था ठीक नहीं थी, तो फिर शौचालय के निर्माण का भुगतान, क्यों किया गया। शौचालय के इर्दगिर्द कीचड़ व जल भराव अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन
निर्माण के बाद भी नहीं मिल रहा शौचालय का लाभ
बाशिंदे देवी दीन का कहना है कि मोहल्ले में शौचालय निर्माण के दो वर्ष बीतने के बाद भी बाशिंदों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों को अभी भी खुले में शौच जाने के लिए मजबूूर होना पड़ता है।
गंदगी से परेशान है बाशिंदे
बाशिंदे प्रगति कुमार वर्मा का कहना शौचालय बंद होने से यहां आस पास भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थिति यह है कि यहां नालियों व शौचालय का गंदा पानी कई सालों से भरा हुआ है। जिससे उठने वाली बदबू से सभी परेशान है।
नगर पंचायत के जिम्मेदार चहेते ठेकेदारों को कार्य देकर भुगतान भी कर देते हैं। जिससे नगर में होने वाले कार्य मानकविहीन व घटिया होते है। जिससे जहां पैसों की बर्बादी होती है वहीं लोगों को योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलता। कई बार ईओ व अन्य अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है।- लक्ष्मी देवी, सभासद
मोहल्ला बम्होरी में बने सामुदायिक शौचालय में जलनिकासी की समस्या है। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर ही शौचालय को बंद किया गया था, लेकिन अब जल्द ही समस्या को जल्द दूर किया जाएगा, जलनिकासी के लिए नाले का टेंडर हो गया है, जल्द ही इसे चालू करा दिया जाएगा। -सुनील कुमार सिंह, ईओ नगर पंचायत

प्रगति वर्मा- फोटो : ORAI

कदौरा में शौचालय में पड़ा ताला- फोटो : ORAI

लक्ष्मी देवी- फोटो : ORAI

ईओ अनिल कुमार- फोटो : ORAI