{"_id":"5f08b06d8ebc3e63cf3705a3","slug":"lockdown-starts-in-the-district-markets-and-shops-will-remain-closed-orai-news-knp5705039105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लॉकडाउन शुरू, बंद रहेंगे बाजार व दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लॉकडाउन शुरू, बंद रहेंगे बाजार व दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भी जिले में लॉकडाउन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए है। जिलाधिकारी ने बताया कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के ऑफिस बाजार बंद रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अवधि में अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर कार्रवाई होगी।
बता दें कि योगी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए दस जुलाई को रात 10 बजे से लेकर 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक जिले में लॉकडाउन की घोषणा की है। जिसमें सभी प्रकार के बाजार ऑफिस खोलने पर पूर्णता प्रतिबंध होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में इस अवधि में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बाजार, हाट, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं कुछ वाहनों को छोड़ कर वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। निर्देश को लेकर पुलिस ने देर शाम शहर के बाजारों में अभियान चलाकर दुकानों को बंद कराया ,साथ ही चेतावनी दी कि दो दिन तक किसी प्रकार के प्रतिष्ठान नहीं खुलेंगे।