फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lock in police post, victims are getting worried

पुलिस चौकी में ताला, पीड़ित हो रहे परेशान

Fri, 28 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lock in police post, victims are getting worried
कालपी में खाली पड़ी चौकी को दिखाते व्यापार मंडल के अध्यक्ष - फोटो : ORAI
कालपी। मुख्य बाजार की ध्वस्त पड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। आरोप है कि यहां स्थित टरननगंज पुलिस चौकी में अधिकतर समय ताला लटकता रहता है। पुलिस के उच्चाधिकारी कभी चौकियों का निरीक्षण भी नहीं करते हैं। बाजार क्षेत्र में आए दिन चोरियां व टप्पेबाजी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार टरननगंज में बहुत पुरानी पुलिस चौकी स्थापित है। यहां चौकी इंचार्ज व सिपाहियों की पोस्टिंग भी है पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना चौधरी बताते हैं कि चौकी में हर समय ताला लगा रहता है। पीड़ित आते हैं तो चौकी में कोई मिलता ही नहीं है इससे इस इलाके में चोरों के हौसले बुलंद रहते हैं। फरवरी माह में ही कई चोरियां व टप्पेबाजी की घटनाएं हुई है। किसी भी घटना का कोई खुलासा तक नहीं हुआ। कई संगठनों ने इसको लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी दिया है। 1 फरवरी को मुख्य बाजार चौराहे से कपड़ा व्यापारी का 90 हजार रुपये से भरा झोला उड़ाया। फिर 10 फरवरी को मुख्य बाजार में एक गारमेंट्स की दुकान में दो लाख की चोरी के बाद 11 फरवरी को किराना व्यापारी के घर से एक लाख की चोरी के अलावा कई बाइक चोरी व अन्य चोरी की घटनाएं भी हुई हैं।
विज्ञापन

किसी भी चौराहे पर नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
मुख्य बाजार में किसी भी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं इक्का दुक्का दुकानदार ही कैमरे लगाए हैं, जिससे सिर्फ उनकी दुकानें ही कवर होती है। इससे किसी भी घटना के समय पुलिस को कोई मदद नहीं मिलती है। मुख्य बाजार क्षेत्र में ही सभी प्रमुख बैंक, सराफा बाजार व वित्तीय संस्थाएं भी है पर इनकी सुरक्षा को लेकर कोई सजगता नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि वह इस संबंध में जल्द ही एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed