{"_id":"5c89454ebdec22145b20db41","slug":"loader-bumps-into-the-bike-death-of-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत
Wed, 13 Mar 2019 11:30 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में खड़े युवकों के परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार कस्बा निवासी धर्मेंद्र सिंह (47) पुत्र रामनरेश भदौरिया व सुजान सिंह (21) पुत्र अमर सिंह बुधवार की शाम 6 बजे खेत की रखवाली कर बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुठौंद थाना क्षेत्र के दौनापुर में कटी सड़क के पास पहुंची तभी सिरसाकलार की ओर से आ रहे लोडर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरे और लोडर की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कुठौंद पहुंचाया। जहां डॉ. अरुण तिवारी ने घायलों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोडर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि लोडर दूध डेयरी में लगी थी। जो शाम को दूध लेने गांव जा रही थी।
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित हैं सुजान के पिता
बाइक दुर्घटना में मृत सुजान के पिता अमर सिंह कैंसर पीड़ित हैं। सुजान घर में बड़ा था और बाहर रहकर पानी पूरी का धंधा करता था जिससे उसके परिवार का गुजारा होता था। बेटे की मौत से मां अनीता का रो रोकर बुरा हाल है। वह बेटे का नाम ले लेकर अचेत हो जाती हैं।
विज्ञापन
धर्मेंद्र के बच्चों का कैसे होगा पालन-पोषण
बाइक दुर्घटना में मृत धर्मेंद्र के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उसके पास मात्र डेढ़ बीघा जमीन थी। जिसमें वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी गुड्डी, पुत्र अनुराग, लला, व पुत्री छाया व दीपा का रो रोकर बुरा हाल है।