{"_id":"69adc0b1f7cfb22c9b0cec07","slug":"live-telecast-of-pink-employment-mahakumbh-appointment-letters-distributed-to-women-orai-news-c-224-1-ori1005-141336-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पिंक रोजगार महाकुंभ का सजीव प्रसारण, महिलाओं को बांटे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पिंक रोजगार महाकुंभ का सजीव प्रसारण, महिलाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
उरई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से आयोजित पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 कार्यक्रम का विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सजीव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम में प्रदेश की 5,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर दिए गए और ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया। नवनियुक्त 94 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों व मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया। नारी शक्ति अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।
जनपद स्तर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने महिलाओं को नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीडीओ निशांत पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी आदि रहे। (संवाद)