फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Link Aadhaar Card of Gas Connection Holders with Bank

Jalaun News: गैस कनेक्शन धारकों के आधार कार्ड को बैंक से जोड़ें

Sun, 27 Aug 2023 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 27 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Link Aadhaar Card of Gas Connection Holders with Bank
31 अगस्त तक पूरा कर लें यह काम, न बरते लापरवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। एसडीएम ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्हें उपभोक्ताओं के आधार से बैंक खातों को लिंक कराने को कहा गया। कहा गया कि इस काम को 31 अगस्त तक पूरा कर लें। एसडीएम केके सिंह ने उपभोक्ताओं को सीधे लाभ देने के लिए बैंक से आधार जोड़ने के लिए कहा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार उत्तम ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि तय समय में सभी लोग उपभोक्ताओं के आधार कार्ड से खाते लिंक करवाए ताकि उन्हें शासन से भेजी जा रही छूट मिल सके। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक याकूब खान, शुभेंद्र तिवारी, विशाल सिंह, शैलेंद्र शिरोमणि आदि मौजूद रहे।

कोंच संवाद के अनुसार, एसडीएम अतुल कुमार ने अपने कार्यालय में आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार की मौजूदगी में तहसील क्षेत्र की सभी पांच गैस एजेंसियों के संचालकों तथा बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की। आपूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में पांच गैस एजेंसियां संचालित हैं। दीवौलिया इंडेन गैस सर्विस में सीसीटीवी लाभार्थियों की संख्या 3322 है जिसके सापेक्ष बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के लिए अभी तक 340 आवेदन उपलब्ध कराए गए हैं। कामतानाथ इंडेन गैस सर्विस 302 के सापेक्ष 68, सारा इंडेन गैस सर्विस (आईओसी) 632 के सापेक्ष 110, अरुण गैस (बीपीसी) 582 के सापेक्ष 56 तथा आदित्य भारत (बीपीसी) 1070 के सापेक्ष 27 आवेदन उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed