फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   lila ka prabhandhan

पूतना वध व गोवर्धन पर्वत लीला का हुआ मंचन

Tue, 16 Feb 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
lila ka prabhandhan
जालौन। चुर्खी रोड स्थित दक्षिणेश्वर हनुमानजी मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक आयोजनों की कड़ी में लेखराज रास मंडल श्रीधाम वृंदावन की ओर से रासलीला का मंचन किया जा रहा है। जिसमें रविवार रात पूतना वध की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

लेखराज रास मंडल श्रीधाम वृंदावन की ओर से आयोजित रासलीला के कलाकारों के द्वारा पूतना वध के अलावा गोर्वधन लीला का भव्य मंचन किया गया। इसमें राजा कंस द्रारा भेजी गई पूतना नामक राक्षसी ने जब भगवान श्रीकृष्ण को स्तनपान कराया तो भगवान ने पूतना का वध कर दिया। इतना ही नहीं गोकुल वासियों द्वारा कन्हैया के कहने पर इंद्र की पूजा न करके गायों एवं गायों से प्राप्त द्रव्यों की पूजा की तो इंद्र क्रोधित हो उठे और उसने वृंदावन क्षेत्र में घनघोर वर्षा की। इस पर श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को चूर करते हुए अपनी अंगुली से ही गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा करने के साथ-साथ गोवंश की भी रक्षा की। श्रीकृष्ण द्वारा अपनी एक उंगली पर उठाए गए गोवर्धन पर्वत की लीला को देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। इससे पूर्व वनखंडी धाम कालपी के महंत जमुनादासजी महाराज सहित समाजसेवी नितिन मित्तल, रामराजा निरंजन, सतेंद्र उर्फ संजू खत्री, भूपेश बाथम आदि ने भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी की आरती की। मंचन में दर्शाया गया कि भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र श्रवणीय एवं भक्ति के योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed