Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lightning struck a house under construction,

Jalaun News: निर्माणाधीन मकान पर बिजली गिरी, महिला सहित पांच झुलसे

Wed, 04 Sep 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 04 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck a house under construction,
कोंच। तेज बारिश के साथ अचानक निर्माणाधीन मकान में बिजली गिर गई। जिससे मकान मालिक की पत्नी व चार लोग झुलस गए। पांचों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला मालवीय नगर में बंटी साहू के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार शाम 4:30 बजे प्लंबर मुन्नालाल सोनी उर्फ बड़े (70) पानी की टंकी की फिटिंग कर रहा था। इस काम में बबलू उर्फ चरन सेवक (33), पवन (35) निवासी भगत सिंह नगर सहयोग कर रहे थे, जबकि चौथा व्यक्ति दाढ़ी निवासी देवीदयाल (38) कमरे के अंदर रहकर लेंटर की फिनिश छुड़ा रहा था। मकान मालिक की पत्नी अंजली (33) भी वहां पर घरेलू कार्य कर रही थी।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली मकान पर आकर गिरी जिससे पांचों लोग झुलस गए। धमाका सुनकर पहुंचे पड़ोसी पांचों को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक का कहना है कि शरीर सुन्न होने पर ईसीजी के लिए सभी को रेफर किया गया है। वहीं तहसीलदार वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता का कहना है कि बिजली गिरने से सभी सुन्न की स्थिति में हैं। चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर अनुमन्य सहायता प्रदान की जाएगी। फ़िलहाल लेखपाल को घटनास्थल पर भेजकर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार राय भी सीएचसी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed