फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lightning strikes on the platform, commuters create ruckus

प्लेटफार्म पर बिजली गुल, यात्रियों ने किया हंगामा

Thu, 01 Apr 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lightning strikes on the platform, commuters create ruckus
उरई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर बिजली कनेक्शन न होने के कारण आए दिन यात्री हंगामा कर रहे हैं। बुधवार की रात भी ट्रेन के आगमन के समय बिजली गुल हो गई और जेनरेटर भी नहीं चला। ऐसे में हंगामा शुरू हो गया। हालत यह हो गई कि आरपीएफ को मौके पर आकर मामला संभालना पड़ा। कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। ट्रेन को अतिरिक्त स्टापेज दिया गया, तब जाकर यात्री ट्रेन में सवार हो सके।
विज्ञापन

जबसे से प्लेटफार्म नंबर दो व तीन का पुनर्निर्माण हुआ है, तबसे प्लेटफार्म पर बिजली की समस्या हो गई है। जब भी बिजली गुल होती है, वहां अंधेरा छा जाता है। बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे बिजली चली गई। इसी बीच लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 02533 पुष्पक एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर आ गई। इसके अलावा इंदौर से पटना जाने वाली ट्रेन के भी प्लेटफार्म नंबर एक पर आ गई। बिजली गुल होने के कारण यात्रियों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने हो हल्ला शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच सूचना पाकर आरपीएफ इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। स्टेशन मास्टर ने स्थानीय बिजली कंट्रोल रूम को भी सूचित किया लेकिन वहां फोन रिसीव नहीं हुआ। कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर से की। उन्होंने यात्रियों को समझा-बुझाकर ट्रेन को दो मिनट की बजाय पांच मिनट का अतिरिक्त स्टापेज दिया। इस बाबत बिजली विभाग के एसएसई पीडी निरंजन का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर भी जेनरेटर का कनेक्शन है। जेनरेटर क्यों नहीं चलाया गया, इसकी जानकारी के लिए संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर बिजली गुल होने के कारण रात में अंधेरा छा जाता है। बीती 22 मार्च को भी बिजली गुल होने के बाद जेनरेटर नहीं चलाया गया। इसके चलते अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती ट्रेन के यात्रियों ने हंगामा किया था। तब भी ट्रेन को अतिरिक्त स्टापेज दिया गया था। इसके बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed