{"_id":"62420679e38f1661b36f7437","slug":"learn-to-take-care-of-health-in-corona-no-fear-of-getting-vaccinated-orai-news-knp6880497157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना में सीखे सेहत का ध्यान रखना, टीका लगवाने का नहीं कोई डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना में सीखे सेहत का ध्यान रखना, टीका लगवाने का नहीं कोई डर
विज्ञापन
ैक्सीन लगवाती छात्रा।
- फोटो : ORAI
उरई। कोरोना काल ने बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी अपनी सेहत के लिए सजग और सतर्क किया है। अब अधिकांश घरों में बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी परिजनों को कोविड नियमों का पालन करने के साथ ही थोड़ा सा भी बीमार होने पर डॉक्टर से परामर्श की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही वैक्सीन जल्दी लगवाने के लिए भी परिजनों से कह रहे हैं।
सोमवार को शहर के सैनिक स्कूल क्लासेज में लगे कैंप में टीका लगवा रहे 12 वर्षीय कक्षा सात के लक्ष्य के चेहरे पर टीका लगवाने को लेकर कोई डर नहीं था। उन्होंने पहली डोज लगवाने के बाद बड़ी उत्सुकता के साथ दूसरी डोज लगने के बार में भी जानकारी की। बातचीत करते हुए बताया कि घर में सभी बड़े पहले ही टीका लगवा चुके हैं। अब वह भी टीके की दोनों डोज लगवाकर कोरोना जैसी महामारी को मात देंगे।
वहीं इसी कैंप में टीका लगवा रहीं 14 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा वर्णवी के चेहरे पर भी एक आत्मविश्वास दिखा। उन्होंने वैक्सीन लगने से पहले स्वास्थ्य टीम से पूछा कि उन्हें कौन सी वैक्सीन लगाई जा रही है। उनसे डर न लगने का कारण पूछा तो बताया कि महामारी के इस दौर में टीवी, अखबारों में रोज बड़ी संख्या में लोगों के मरने की बात चुनी। महीनों हमें घर से नहीं निकलने दिया गया। उस दर्द के सामने वैक्सीन का दर्द कुछ भी नहीं। उन्होंने सभी बच्चों से जल्दी वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
40 बच्चों को लगाई गई वैक्सीन
वैक्सीन लगा रही स्टाफ नर्स किरन राठौर, रामकुमारी पाल और एएनएम सुनीता ने बताया कि बच्चे में उत्साह था। बच्चे वैक्सीन लगवाने के साथ ही यह भी पूछ रहे थे कि उन्हें कौन से वैक्सीन लगवाई जा रही है और दूसरी वैक्सीन कब लगेगी। वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चों में किसी तरह की समस्या नहीं आई। 40 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
यह हैं आंकड़े
15 से 17 साल आयु वर्ग
पहली डोज-108300
दूसरी डोज-55508
12 से 14 साल आयु वर्ग
पहली डोज-9669
वैक्सीन लगवाने को पहचानपत्र लेकर आए थे बच्चे
स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ पाठक ने बताया कि बच्चों को रविवार को ग्रुप में मैसेज कर अवगत करा दिया था कि वह अपने घरों से आधारकार्ड और अपने अभिभावक की अनुमति लेकर आए। अधिकांश बच्चे आधारकार्ड और पहचानपत्र लेकर आ गए थे। जिससे उनका टीकाकरण करा दिया गया। कुछ बच्चे पहचानपत्र लेकर नहीं आए थे तो उनके अभिभावक बाद में पहचानपत्र लेकर आए तो उनका वैक्सीनेशन करा दिया गया। वैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में उत्साह रहा।
कोरोना का कोई नया केस नहीं आया
उरई। सीएमओ ने बताया कि अब तक 13938 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 13730 लोग ठीक हो चुके है। 207 की मौत हुई है। फिलहाल एक एक्टिव केस है। सोमवार को 1365 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। (संवाद)

लक्ष्य।- फोटो : ORAI

वर्णनवी।- फोटो : ORAI