{"_id":"63f0d1f8c9ef5b4e1a00c421","slug":"landlord-accused-of-misdeed-by-taking-hostage-orai-news-c-12-1-84585-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: मकान मालिक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: मकान मालिक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप
Sat, 18 Feb 2023 06:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
उरई। किशोरी की मां ने मकान मालिक पर पुत्री को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई न होने पर आहत मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पति सब्जी की ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। सात फरवरी की रात वह अपने परिवार के साथ सो रही थी। उसी दौरान मकान मालिक का लड़का अपने परिवार के साथ घर आया था। तभी मकान मालकिन ने उसकी पुत्री को धोखे से कमरे में बुला लिया और पति के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर बांध लिए। इसके बाद मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जेल चौकी व कोतवाली पुलिस से शिकायत करने पर उसकी नहीं सुनी। मां ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।