फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lalji president, Siyaram elected manager of the management committee

Jalaun News: लालजी अध्यक्ष, सियाराम चुने गए प्रबंध समिति के प्रबंधक

Sun, 30 Jul 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lalji president, Siyaram elected manager of the management committee
कोंच। शिक्षण संस्था सेठ वृंदावन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। जिसमें लालजी गुप्ता को अध्यक्ष और शियाराम शरण गुप्ता को सर्वसम्मति से प्रबंधक चुना गया।
विज्ञापन


विभागीय पर्यवेक्षक के रूप में आए राजकीय इंटर कॉलेज बंगरा के प्रधानाचार्य जयदेव नगाइच और निर्वाचन अधिकारी ओमदत्त गुप्ता की देखरेख में रविवार को विद्यालय
विज्ञापन


परिसर में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से लालजी गुप्ता को अध्यक्ष और शियाराम शरण गुप्ता को प्रबंधक चुन लिया। प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारियों में डॉ. आनंद स्वरूप गुप्ता को उपाध्यक्ष, ब्रज बल्लभ सिंह सेंगर को उप प्रबंधक, अंबरीश रस्तोगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रबंध समिति सदस्यों के रूप में नरेंद्र मोहन स्वर्णकार, अवधबिहारी स्वर्णकार, डॉ. पीडी चंदेरिया, आनंद कस्तवार, श्यामनारायण सौनकिया, रामकुमार अग्रवाल, नेमीचंद्र अग्रवाल को चुने गए। समिति से जुड़े लोगों एवं शिक्षकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा कराया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कॉलेज को अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed