{"_id":"6a42bbc06035e6fb300e2554","slug":"laborer-falls-ill-while-loading-wheat-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-146139-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गेहूं लोड करते समय पल्लेदार की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गेहूं लोड करते समय पल्लेदार की बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मनपुरा में सोमवार शाम ट्रैक्टर में गेहूं लोड कर रहे एक पल्लेदार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
लक्ष्मनपुरा निवासी मोहर सिंह (42) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार शाम वह रोज की तरह ट्रैक्टर में गेहूं लादने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और चक्कर आने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया हृदयाघात अथवा अत्यधिक कमजोरी के कारण मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।