फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kusmara won the match by defeating Orai in the Super Over

सुपर ओवर में उरई को हराकर कुसमरा ने जीता मैच

Sun, 02 Feb 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kusmara won the match by defeating Orai in the Super Over
क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते अतिथि - फोटो : ORAI
सिरसा कलार। नगरीय गांव स्थित जय मां काली स्टेडियम में शनिवार को हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें कुसमरा की टीम ने उरई को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

नगरीय गांव स्थित जय मां काली स्टेडियम में शनिवार से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रशांत दुबे ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि जीवन में खेल भावना बहुत जरूरी होती है। शनिवार को पहला मैच उरई और कुसमरा टीम के बीच मैच हुआ। उरई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 68 रन बनाए। इसके बाद खेलने उतरी कुसमरा की टीम भी 15 ओवर में 68 रन ही बना सकी। बराबर रन होने पर मैच टाई हो गया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने एक ओवर अतिरिक्त दिया। इसमें उरई ने 6 रन बनाए। बाद में खेलने उतरी कुसमरा की टीम ने आठ रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान अनुराग श्रीवास्तव, शिवाजी पटेल, वशिष्ठ तिवारी, शिवम तिवारी, बादल उपाध्याय, सीताराम पटेल, दीपराज गुर्जर, शीलू तिवारी, रोहित विश्वकर्मा, विकास उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed