फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kuldeep lost his life while trying to save his friends.

Jalaun News: दोस्तों की जान बचाते-बचाते खुद जिंदगी हार गया कुलदीप

Sat, 28 Feb 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep lost his life while trying to save his friends.
फोटो - 01 मृतक कुलदीप की फाइल फोटो। - फोटो : sunderbani news
कुठौंद। इंटर का छात्र कुलदीप अपने दोस्तों के लिए फरिश्ता साबित हुआ, लेकिन खुद जिंदगी की जंग हार गया। यमुना नदी में डूब रहे तीन साथियों को एक-एक कर बाहर निकालने के बाद वह तेज धारा में बह गया। करीब 24 घंटे बाद उसका शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला। घटना से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पारेन गांव निवासी 16 वर्षीय कुलदीप पुत्र राजू दोहरे इंटरमीडिएट का छात्र था। वह इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रहा था। उसके पिता सब्जी की खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया गया कि औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के इटा गांव निवासी सत्यम (15), शिवम (21) और लहरपुरा निवासी शीलू (18) गांव आए थे। दोपहर करीब दो बजे चारों युवक यमुना नदी में स्नान करने पहुंचे। नहाते समय सत्यम, शिवम और शीलू गहराई में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन


तीनों को डूबता देख कुलदीप ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उसने साहस का परिचय देते हुए एक-एक कर तीनों को सुरक्षित बाहर पहुंचाया। लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह धारा में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन करीब 24 घंटे बाद उसका शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

कुलदीप की बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में है, जिसने अपने दोस्तों की जिंदगी बचाई, लेकिन खुद जिंदगी हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed