फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kshetra Panchayat members to be paraded on 31st

31 को एडीएम के सामने होगी पंचायत सदस्यों की परेड

Sun, 27 Oct 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kshetra Panchayat members to be paraded on 31st
माधौगढ़। ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर मचे घमासान के बीच शनिवार को उपजिलाधिकारी ने पत्रावलियों की जांच के बाद परेड की तिथि का निर्धारण कर दिया है। तिथि निर्धारित होते ही माधौगढ़ क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। वहीं कुर्सी पर कब्जा मनाने के लिए दोनों पक्ष एड़ी चोटी का जोर लगाए है।
विज्ञापन

बता दें कि 5 अक्तूबर को पंचायत सदस्य अजीत राठौर के नेतृत्व में 61 में से 48 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के समक्ष उपस्थित होकर माधौगढ़ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव किया था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेकर हुए एसडीएम सालिकराम को पत्रावली भेज कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद शनिवार को उपजिलाधिकारी ने पत्रावलियों की जांच कर 31 अक्टूबर को परेड की तिथि निर्धारित कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की परेड व शपथ पत्रों की जांच 31 अक्तूबर को तहसील परिसर में तीन सदस्यीय समिति के सामने की होगी। जिससे क्षेत्र पंचायत सदस्यों में गहमागहमी शुरू हो गई है। जिले के बड़े नेताओं ने माधौगढ़ के क्षेत्र पंचायतों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड की होगी वीडियोग्राफी
माधौगढ़ एसडीएम सालिकराम ने बताया कि परेड में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर परेड की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जिससे की परेड की कार्रवाई निष्पक्ष पूर्ण कराई जा सके।
सपा के टिकट पर जीता था चुनाव
माधौगढ़। मालूम हो कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सोनिया राठौर पत्नी अरविंद व अकल राजपूत के बीच चुनाव हुआ था। तब सोनिया राठौर समाजवादी पार्टी में थी और सत्ता की हनक के आगे सोनिया राठौर चुनाव जीत गईं थीं। सत्ता बदलने के साथ ही ब्लाक प्रमुख सोनिया राठौर व पति अरविंद ने भाजपा का दामन थाम लिया, लेकिन फिर भी दो बार उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल हो चुके हैं।

पंचायत सदस्यों ने कोर्ट में भी दी याचिका
माधौगढ़। बता दें कि अभी हाल ही में रामपुरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास हुआ था, जिसे लेकर रामपुरा ब्लाक प्रमुख हाईकोर्ट चले गए और हाईकोर्ट ने भी उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें राहत दी और अविश्वास पर स्टे लगा दिया। इसके देखते हुए माधौगढ़ के पंचायत सदस्यों ने पहले ही इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी याचिका दायर कर दी है। जिससे ब्लाक प्रमुख को स्टे न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed