{"_id":"606b5d1e8ebc3edb537306aa","slug":"kovid-niyamo-ki-undekhi-orai-news-knp621768690","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की बिक्री में कोविड नियमों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की बिक्री में कोविड नियमों की अनदेखी
विज्ञापन
कोंच। पंचायत चुनाव में कोविड नियमों की अनदेखी की जा रही है।
सोमवार को नदीगांव ब्लाक में रोज की तरह नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है लेकिन कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं कराया जा रहा था। काउंटरों के अंदर बैठे कर्मचारी बिना मास्क लगाए अपना काम करने मेें दिखेे। उनमें आपस की दूरी भी गाइड लाइन के मुताबिक नहीं थी। इधर, पर्चेे खरीदने के लिए काउंटरों के बाहर लोगों की लाइनें लगी थीं जिनमें कुछ लोग ही कोविड नियमों का पालन करते दिखे।
सख्ती के निर्देश
कोंच। एसडीएम अशोक कुमार ने लोगों को आगाह किया कि कोरोना की गाइड लाइन में पूर्व की तरह सख्ती की गई है। जो भी बिना मास्क लगाए घर से निकलेगा उससे पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने तहसील में आए ग्रामीणों या अन्य लोगों सेे कहा, अपना काम निपटाकर तत्काल अपनेे घरों को लौैट जाएं, यहां फालतू घूमने की जरूरत नहीं है। बाजार की कोई चीज खरीदकर न खाएं। खाना और पानी अपने घर से ही लेकर आएं क्योंकि कोरोना का संक्रमण तेजी सेे फैल रहा है, जिससे बचाव जरूरी है।
आचार संहिता का उल्लंघन
कोंच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संभावित उम्मीदवार सुबह से लेकर देर रात तक क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग कर आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अशोक कुमार ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए आगाह किया है कहाकि विधिवत उम्मीदवार बनने से पूर्व कोई भी उम्मीदवार ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग चुनाव प्रचार में नहीं करेगा। उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके वाहन को जब्त कर सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (संवाद)