{"_id":"5f25b1798ebc3e96b50f04ff","slug":"korona-khatme-ko-mangi-dua-orai-news-knp574568871","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के साथ देश से कोरोना को खत्म करने की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज के साथ देश से कोरोना को खत्म करने की दुआ
विज्ञापन
जालौन में तकिया मैदान में गस्त करते एसडीएम व सीओ
- फोटो : ORAI
उरई। संपूर्ण बंदी के बीच बकरीद का पर्व शांति सौहार्द के साथ मनाया गया। मस्जिदों में पांच लोग ही पहुंचे और नमाज अदा कर मुल्क को कोरोना से मुक्त करने की दुआ की गई। महिलाएं भी पूरे दिन घरों में लजीज व्यंजन बनाने में व्यस्त रही। वहीं बंदी का पूरी तरह से पालन किया जाए, इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी गश्त पर रहे।
उरई शहर के रामनगर स्थित ईदगाह में हाफिज खालिद साहब ने पांच लोगों के साथ बकरीद की नमाज अदा कराई। क्लब ईदगाह में हाफिज जमील अहमद पांच नमाजियों के साथ नमाज के लिए पहुंचे। कब्रिस्तान वाली मस्जिद में बकरीद की नमाज हाफिज फिरोज रहमानी ने अदा कराई। जामा मस्जिद बजरिया मुफ्ती ताल्हा साहब ने नमाज अदी की। घरों पर ही कुर्बानी दी गई और पूरे दिन महिलाएं लजीज व्यंजन बनाने में व्यस्त रही। शफीकुर्रहमान ने बताया कि अल्लाह से दुआ की गई कि मुल्क से कोरोना की महामारी को खत्म करे ताकि यहां के लोग फिर से त्योहारों को एक दूसरे के साथ मिलकर मना सके। एट संवाद के मुताबिक कस्बे में कोच रोड स्थित ईदगाह में शहर पैश इमाम उमर काजी ने 5 लोगों के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद के पेश इमाम आरिफ काजी ने नमाज अदा कराई तो वहीं पुराना थाना स्थित ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद में पेश इमाम सलमान चिश्ती ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज की। सिरसा प्रतिनिधि के मुताबिक नायब तहसीलदार आलोक कटियार के साथ थाना प्रभारी अशोक वर्मा ने पूरे स्टाफ के साथ पूरे सिरसा कलार में पैदल मार्च किया।
सोशल मीडिया पर चलता रहा बधाईयों का सिलसिला
जालौन। मोहल्ला तोपखाना स्थित ईदगाह में कारी उवैश ने बकरीद की नमाज अदा कराई। मदरसा वाली मस्जिद में कारी उजैर, तकिया वाली मस्जिद में मौलाना साबिर, वाले वाली मस्जिद इमाम मौलाना इरफान अजहरी, सुब्हानी मस्जिद में मौलाना शहाबुद्दीन ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा हुसैनी मस्जिद, बड़ी ईदगाह, मोती मस्जिद, इमाम चौक मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोग मोबाइल फोन व सोशल मीडिया पर ही एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद देते नजर आए। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सेीओ सुबोध गौतम, कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित भी पुलिस फोर्स के साथ नगर के विभिन्न मार्गों व मस्जिदों के आसपास गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन
घर पर नमाज, दिन भर बधाईयों का सिलसिला
कदौरा, रामपुरा। शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज रहीस खान साहब ने नमाज अदा कराई। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में नगर पंचायत कर्मियों ने नगर के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी और मुस्लिम धर्मगुरुओं से समाजिक दूरी के साथ मिलकर कर उनको बधाई दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर रहे। रामपुरा संवाद के मुताबिक जामा मस्जिद के इमाम कारी गुलाम मुस्तफा नूरी ने शांति से बकरीद मनाने की अपील की। समाज के लोगों ने घरों पर ही लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया और सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को बधाई दी।
नगर के मस्जिद में पड़ी गई बकरीद की नवाज
कालपी। शाही ईदगाह में मौलाना नजमुल हुदा की इमामत में नमाज पड़ी गई। खानकाह मुहम्मदिया मस्जिद राजेपुरा में मुफ्ती ए शहर मौलाना अशफाक अहमद बरकाती ने, बड़ी मस्जिद जुलैहटी में हाफिज इरशाद अशरफी ने व शुभान मस्जिद हरीगंज में कारी नूरुद्दीन ने नमाज अदा कराई। ग्राम गुलौली की तीन मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज हुई।

रामपुरा में मस्जिद में नमाज पढ़ते लोग- फोटो : ORAI

कोच ईदगाह पर नमाज पढ़ने जाते अकीकत- फोटो : ORAI

सरावन में पठान टोला मस्जिद में नमाज पढ़ कर निकलते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : ORAI