फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kolej bhoomi ke vivaad kee sitee majistret ne kee jaanch

जालौन: कॉलेज भूमि के विवाद की सिटी मजिस्ट्रेट ने की जांच

Fri, 04 Dec 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
kolej bhoomi ke vivaad kee sitee majistret ne kee jaanch
गांधी इंटर कालेज में जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला। - फोटो : ORAI
उरई। पूर्व सदर विधायक दयाशंकर वर्मा पर गांधी इंटर कालेज के प्रबंधतंत्र द्वारा कालेज की जमीन कर कब्जा करने की शिकायत की शुक्रवार को मौके पर पुलिस बल संग पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला ने जांच पड़ताल की। उन्होंने पूर्व विधायक और प्रधानाचार्य से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

कालेज की प्रबंधक इंदु शर्मा व प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल ने पूर्व विधायक पर कालेज की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से सामान डालने और दरवाजा लगाने का आरोप लगाते हुए एडीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला मामले की जांच करने शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा और पुलिस बल के साथपहुंचे। उन्होंने पूर्व सपा विधायक दयाशंकर वर्मा द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य को देखने के बाद सपा के पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ. रविशंकर अग्रवाल के साथ वार्ता कर मामले को आपसी सहमति से निपटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोनों से कहा कि विवाद ऐसा नहीं है जो आपसी तालमेल से निपटाया न जा सके। उन्होंने पूर्व विधायक से कहा कि वह निर्माण कार्य होने के बाद दरवाजे को बंद कर दें, ताकि विवाद जैसी स्थिति न रहे। पूर्व विधायक ने सिटी मजिस्ट्रेट को आश्वस्त किया कि वे दरवाजा बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed