Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kisori se rap me saza

किशोरी को अगवा व रेप में 12 साल की कैद व 31 हजार अर्थदंड

Tue, 23 Feb 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
kisori se rap me saza
उरई (जालौन)। किशोरी को अगवा कर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के दोषी को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विजय बहादुर सिंह ने 12 साल की सजा और 31 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। दोषी का साथ देने वाले उसके दो साथियों को भी सात सात साल की कैद और 11-11 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामला चार साल पुराना है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता ब्रजराज सिंह राजपूत ने बताया कि गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने 4 अक्तूबर 2017 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को गांव का ही संदीप पुत्र बलराम अपने साथी सुदामा पुत्र रमाकांत व सुरेंद्र पुत्र हरगोविंद के सहयोग से ले गया। संदीप ने तीन दिन तक अहमदाबाद में रखा और उसके साथ बलात्कार किया। जब तीनों लोग किशोरी को वापस ला रहे थे तभी पुलिस को देखकर तीनों भाग गए। किशोरी को पुलिस ने पकड़ लिया था। चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया था। बाद में संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विजय बहादुर सिंह ने मुख्य दोषी संदीप को 12 साल की कैद और 31 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि संदीप के सहयोगी सुदामा व सुरेंद्र को सात सात साल की कैद और 11-11 हजार रुपये अर्थदंड का सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed