फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kisan ne fanshi lagayee

खेत के पास किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
kisan ne fanshi lagayee
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : ORAI
सिरसाकलार। कर्ज से परेशान किसान की फसल देर रात अन्ना मवेशी चर गए। घटना से आहत किसान ने
विज्ञापन

पीपल के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के भगौरा गांव निवासी वीर सिंह (50) सोमवार की रात 10 बजे खाना खाने के बाद खेत पर गया था। मंगलवार की सुबह उसका शव खेत के निकट मंदिर के पास पीपल के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों का कहना है कि अन्ना मवेशियों ने सोमवार की रात ही खेत की फसल चर ली थी। वीर सिंह कर्ज के कारण पहले से परेशान थे। फसल बर्बाद से वह दुखी हो गए। सुबह उनकी मौत की जानकारी मिली। बेटे सत्यम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
इंस्पेक्टर अशोक वर्मा का कहना है कि मृतक आर्थिक तंगी से तनाव ग्रस्त था। वहीं इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेश चंद्रा ने बताया कि वीर सिंह पर करीब डेढ़ लाख का कर्ज था, अभी उसका खाता डिफाल्ट नहीं था और न ही उस पर किसी तरह की वसूली का दबाव था।
विज्ञापन

कर्ज लेकर की थी बेटी की शादी की
सिरसाकलार। पत्नी गुड्डी उर्फ संगीता ने बताया कि वीर सिंह ने साल 2018 में इलाहाबाद बैंक न्यामतपुर से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर कर्ज लेकर बेटी की शादी की थी। उसके 3 लड़की एक लड़का है। दो लड़कियों की शादी कर चुका है तीसरी लड़की काजल (17) की शादी होनी है। सत्यम 19 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक तंगी ने बनाया शराब का लती
सिरसाकलार। वीर सिंह बैंक कर्ज से भी परेशान था। बीच में उसने टेंपो चलाकर भी गुजर बसर की लेकिन लॉकडाउन होने से कमाई कम हो गई थी। तनाव में रहने के कारण वह शराब का भी लती भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed