फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kisan ke ghar lakho ki chori

किसान के घर से लाखों की जेवर नगदी उड़ाई

Thu, 06 Aug 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
kisan ke ghar lakho ki chori
सिरसा कलार के जहटौली गांव मैं चोरों द्वारा फैलाया गया सामान - फोटो : ORAI
सिरसाकलार। किसान के घर से चोरों ने लाखों रुपये कीमत के जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की है। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जटहौली गांव निवासी किसान प्राण सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह तीन बजे के करीब उनकी आंख खुली तो देखा कि दो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पत्नी सीमा को जगाया और फिर पड़ोसियों में सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का अनुमान है कि मकान के पीछे स्थित खंडहर के रास्ते से प्राण सिंह के मकान में चोर दाखिल हुए और जेवर, नगदी पर हाथ साफ करने के बाद वे मुख्य गेट से ही बाहर भी निकल गए होंगे।
विज्ञापन

किसान ने पुलिस को बताया कि चोर हार, मंगलसूत्र, झुमके व चेन समेत करीब 6 लाख के जेवर और 2 लाख रुपये समेट ले गए हैं। इंस्पेक्टर अशोक वर्मा के मुताबिक तहरीर मिल गई है, घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में होनी है बेटी की शादी
प्राण सिंह के मुताबिक नवंबर में बेटी की शादी होनी है, जिसके लिए भी जेवर खरीद कर रखे थे, चोरों ने उन जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। अब बेटी की शादी कैसे करेंगे।

- अफसर पहुंचे न फोरेंसिक टीम
आठ लाख की चोरी के बाद भी न कोई बड़ा अधिकारी ही मौके पर पहुंचा और न ही फोरेंसिक टीम बुलाई गई। जिससे चोरों को पकड़ने के कोई सुराग भी नहीं जुटाए जा सके।
- घटना में कोई परिवार का करीबी
पुलिस के मुताबिक घटना में परिवार के किसी करीबी का भी हाथ हो सकता है, चोर सिर्फ उन्हीं कमरों में घुसे जहां जेवर नगदी रखी थी। लिहाजा करीबियों से भी पूछताछ होगी।

परिजनों से चोरी के बारे में जानकारी करती पुलिस

परिजनों से चोरी के बारे में जानकारी करती पुलिस- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed