फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kinnar guru's disciple goes missing with jewelery and cash worth lakhs

Jalaun News: किन्नर गुरु के लाखों के जेवर और नकदी लेकर चेला लापता

Thu, 28 Nov 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kinnar guru's disciple goes missing with jewelery and cash worth lakhs
कोंच। किन्नर गुरु के लाखों के जेवर व नकदी लेकर चेला भाग गया। किन्नरों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर की रहने वाली किन्नर गुरु सलमा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके परिचित का व्यक्ति एक किन्नर को लेकर आया था। किन्नर का नाम आयशा निवासी वार्ड नंबर 20 मेन रोड परासिया जिला छिंदवाड़ा बताया गया। आयशा को सलमा ने अपना चेला बना लिया और सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। लगभग पांच महीने तक आयशा ने अपने गुरु सलमा की खूब सेवा कर उनका भरोसा जीत लिया। पिछले दिनों सलमा एक सम्मेलन में दिल्ली गई हुई थीं। तभी मौका पाकर आयशा गुरु के लगभग दो लाख रुपये और लाखों के जेवर लेकर भाग गया। सम्मेलन से लौटने के बाद सलमा को चेले का पता लगाया तो जानकारी मिली कि आयशा को सीहोर में उनके एक रिश्तेदार ने तीन दिन तक पनाह में रखा था। उन्होंने रिश्तेदार पर आयशा का सहयोग करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।






कोंच। घर में घुसे चोरों ने मंगलवार की रात कमरे में रखी अलमारी से नकदी पार कर दी। सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी मिली।
कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी इस्सार खां की पत्नी मंगलवार को घर के बाहर कही शादी समारोह में शामिल होने गई थी और इस्सार घर में ताला डालकर कोंच कस्बे में शादी में शामिल होने गया हुआ था। रात में घर के पीछे से कच्चे हिस्से से घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 68 हजार रुपये पार कर दिए। बुधवार की सुबह घर पहुंचे तो इस्सार ने अलमारी का ताला टूटा देखा तो उसको चोरी की जानकारी हुई। इस्सार ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर खेत बटाई पर लिया था। जिसकी धान की फसल बेचकर रुपये मिले थे। उसने अलमारी में रख दिए थे। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय का कहना है कि तहरीर नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed