फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Killed daughter's husband only after three years of love marriage

प्रेम विवाह के तीन साल बाद ही बेटी के पति को मार डाला

Fri, 28 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Killed daughter's husband only after three years of love marriage
महिला आरक्षी की गोद में मृतक मनीष का छह माह का बच्चा शिवाय। - फोटो : ORAI
प्रेम विवाह के तीन साल बाद ही बेटी के पति को मार डाला
विज्ञापन

उरई (जालौन)। प्रेम विवाह के तीन साल बाद ही महिला सिपाही के पति की बृहस्पतिवार की रात चाकू और चापड़ से हत्या कर दी गई। तीनों हमलावर महिला सिपाही के पिता, भाई और मामा बताए गए हैं। भागते समय तीनों को मोहल्ले वालों ने दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला सिपाही भी घर पर मौजूद थी। एसपी यशवीर सिंह ने पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
शहर के अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही रिंकी की शादी मनीष (27) पुत्र विश्वनाथ निवासी फतेहपुर के साथ हुई थी। दोनों के छह माह का पुत्र शिवा है। रिंकी ने शिवपुरी मोहल्ले में किराये पर मकान ले रखा है। बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे रिंकी के मायके फतेहपुर से पिता प्रेम सिंह, भाई अंकित और मामा मिलने आए थे। सभी लोग घर के दरवाजे पर बैठकर मनीष से बात कर रहे थे, तभी अचानक शोरशराबा होने लगा। मोहल्ले वालों के मुताबिक, वे लोग घरों से बाहर आए, तो मनीष लहूलुहान हालत में बाहर पड़ा था और तीनों लोग भागने की कोशिश कर रहे थे। मोहल्ले वालों ने तीनों को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तीनों लोग शराब के नशे में धुत थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष को तत्काल अस्पताल भेजा। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। तीनों मायके वालों को लेकर पुलिस कोतवाली आ गई। एसपी का कहना है कि तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। उधर, पकड़े गए महिला सिपाही के पिता प्रेमसिंह ने पुलिस को बताया कि रिंकी और मनीष ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों सजातीय हैं, फिर भी घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर रिंकी ने मनीष से शादी की थी। बहुत समझाया था कि शादी न करो, नहीं मानी। इसीलिए उसके पति को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को बचाने के लिए सिपाही ने किया संघर्ष
उरई। जिस वक्त रिंकी के मायके वाले उसकी आंखों के सामने उसके पति पर चाकू और चापड़ से वार कर रहे थे, उस वक्त रिंकी ने अपने घरवालों से भी मोर्चा लिया और पति को बचाने के लिए बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए उनसे भिड़ी रही। जिस कारण उसके हाथ भी जख्मी हो गए। अस्पताल में भी रिंकी मायके वालों को चिल्ला चिल्ला कर कोसती रही।
पड़ोसियों के घर बिलखता रहा मासूम
वारदात के बाद पति की हालत को देखकर बदहवास रिंकी को अपने 6 माह के बच्चे की भी सुध न रही, वह पुलिस के साथ घायल पति को लेकर सीधे जिला अस्पताल चली गई। इस पर पड़ोसी बच्चे को अपने घर ले गए। जब पुलिस को जानकारी हुई तो कोतवाली से महिला सिपाही बुलाकर रोते बिलखते शिवा को उसके सुपुर्द किया गया।
मोहल्ले वालों ने गुम्मा दिखाकर आरोपियों को रोका
इलाकाई लोगों की मानें तो जैसे ही उन लोगों ने शोर सुना तो बाहर निकले, उस वक्त तीनों हमलावर भागने की फिराक में थे, तभी तीन चार युवकों ने हाथों में गुम्मा उठाकर उनको दिखाया तो तीनों सकपका कर ठहर गए और फिर इसके कुछ ही देर बाद पुलिस आ गई। यदि थोड़ी देर भी हो जाती तो तीनों भाग निकलते।

इतने वार किए कि टूट गया चाकू
पुलिस को घटनास्थल पर ही वारदात में प्रयुक्त चाकू और छोटा सा चापड़ दोनों बरामद हो गए। दोनों ही हथियार मनीष के खून से सराबोर थे। मायकेवालों के गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक चाकू तो वार करते-करते टूट तक गया था। पुलिस का कहना है कि आला कत्ल को भी फोरेंसिक साथ ले गई है।

मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।

मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।- फोटो : ORAI

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed