फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Keep social distance and provide sanitation to customers

रखे समाजिक दूरी और ग्राहकों को कराएं सैनिटाइजेशन

Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Keep social distance and provide sanitation to customers
जालौन। प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में आंशिक राहत देते हुए 1 जून से सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे सभी प्रकार की वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। इससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। इनका कहना है कि कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

दुकानों में भीड़ नहीं होने दी जाएगी, सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। शुरुआत में दुकान में कम स्टाफ से ही काम चलाने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों ने ग्राहकों से भी अपील की कि वे मास्क पहनकर ही खरीदारी करने को निकले तो न सिर्फ उनके बल्कि सभी के लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

मास्क पहने ग्राहकों को ही दें सामान
प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रामजी अग्रवाल का कहना है कि करीब एक माह बाद दुकानें खुलने जा रही हैं। व्यापारियों को भी चाहिए कि कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलें। खतरा टला है, पर खत्म नहीं हुआ है। मास्क पहने व्यक्तियों को ही सामान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ, निर्धारित समय का रखेंगे ध्यान
रेडीमेड वस्त्र विक्रेता वैभव अग्रवाल ने बताया कि वह उन्हीं लोगों को सामान बेचेंगे, जो मास्क पहनकर आएंगे। दुकान पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के भी इंतजाम किए जाएंगे। इतना ही नहीं हमारा प्रयास रहेगा कि दुकान पर स्टाफ भी कम रखें और निर्धारित समय तक ही बिक्री करें।
दुकान पर सैनिटाइजेंशन की व्यवस्था
साड़ी विक्रेता कमरूल हसन ने बताया कि उनकी दुकानों पर महिलाओं का अधिक आना-जाना होता है। इसलिए दुकान पर सौनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था होगी। स्टॉफ भी कम ही बुलाएंगे ताकि भीड़ एकत्र न हो। महिलाओं से भी अपील है कि वे भी गाइड लाइन का पालन करें।

होम डिलीवरी का भी रहेगा प्रयास
इनवर्टर व इलेक्ट्रिक आइटम के विक्रेता रामशरण विश्वकर्मा कहते हैं कि उनका प्रयास होगा कि सामानों की होम डिलीवरी दी जाए। दुकान पर आने वाले ग्राहकों के लिए मास्क अनिवार्य होगा, ताकि संक्रमण की गुंजाइश न रहे। ग्राहकों के आर्डर पर उनके घरों तक सामान पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed